देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी, बठिंडा में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।
चंडीगढ़, 18 जनवरी पंजाब और हरियाणा में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा और फरीदकोट में भीषण ठंड पड़ रही है। यहां का न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर में तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 2.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 2.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 3.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 2 डिग्री सेल्सियस, मोगा में 0.5 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस, सिरसा का 1 डिग्री सेल्सियस, हिसार का 2 डिग्री सेल्सियस, करनाल का 2.4 डिग्री सेल्सियस, रोहतक का 2.8 डिग्री सेल्सियस और अंबाला का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पिछले तीन सप्ताह से अधिक समय से कड़ाके की ठंड की चपेट में है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2023 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

