देश की खबरें | पंजाब एवं हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा एवं पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी है और कई इलाकों में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
चंडीगढ़, 29 दिसंबर हरियाणा एवं पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी है और कई इलाकों में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों के कई हिस्सों में कोहरा भी छाया रहा, जिससे सुबह दृश्यता कम हो गई।
मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं पंजाब के रूपनगर में 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान हरियाणा के करनाल में 6.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 6.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 8.6 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 8.2 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उसने कहा कि पंजाब के अमृतसर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.1 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में छह डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2022 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

