एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आर्यन खान से जुड़े नशीले पदार्थों के मामले की जांच में कई अनियमितताएं : एनसीबी रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने एक क्रूज से मादक पदार्थ मिलने के मामले की जांच में कई अनियमितताओं का जिक्र किया है, लेकिन उसे जबरन वसूली का कोई सबूत नहीं मिला। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | आर्यन खान से जुड़े नशीले पदार्थों के मामले की जांच में कई अनियमितताएं : एनसीबी रिपोर्ट

मुंबई, 18 अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने एक क्रूज से मादक पदार्थ मिलने के मामले की जांच में कई अनियमितताओं का जिक्र किया है, लेकिन उसे जबरन वसूली का कोई सबूत नहीं मिला। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था।

मुंबई में एक क्रूज जहाज से पिछले साल अक्टूबर में कथित रूप से नशीले पदार्थ जब्त किए जाने के मामले की जांच में कई खामियां पाए जाने के बाद एनसीबी ने एक पड़ताल शुरू की थी।

आर्यन खान को क्रूज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था, लेकिन तीन हफ्ते बाद उन्हें जमानत मिल गई, क्योंकि एजेंसी उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने में विफल रही थी।

एनसीबी अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की पड़ताल करने वाले एक विशेष दल ने कुछ सप्ताह पहले अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

उन्होंने कहा, “एनसीबी के विशेष जांच दल ने 65 लोगों के बयानों के वीडियो रिकॉर्ड किए। उसे जांच में कई अनियमितताएं मिलीं और उसने एनसीबी के सात से आठ अधिकारियों के ‘‘संदिग्ध व्यवहार’’ को चिह्नित किया।”

अधिकारी ने बताया कि जांच में शामिल अधिकारियों के इरादे पर भी सवाल उठाए गए और कुछ लोगों को कई बार अपने बयान बदलते देखा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस मामले में जबरन वसूली की किसी कोशिश का पता नहीं चला।’’

यह आरोप लगाया गया था कि एनसीबी अधिकारी कुछ आरोपियों को छोड़ने के लिए उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2022 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).