दिल्ली में सात साल की लड़की से बलात्कार, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया
मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में सात साल की एक लड़की से एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार को तब हुई जब वह लड़की अपने घर के समीप एक स्थान पर जा रही थी जहां भोजन मुफ्त बंट रह था.
नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर : मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में सात साल की एक लड़की से एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार को तब हुई जब वह लड़की अपने घर के समीप एक स्थान पर जा रही थी जहां भोजन मुफ्त बंट रह था. पुलिस के मुताबिक ऐसा संदेह है कि आरोपी ने उस लड़की को लालच दिया एवं उसके साथ बलात्कार किया. लड़की की स्थिति स्थिर है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि भारतीय दंड संहिता एवं पॉक्सो की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है. इस बीच दिल्ली महिला आयोग ने शनिवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर उसे इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सरकार की सफलता से चकित होकर नये हथकंड अपना रहे आतंकवादी- नेता राम माधव
आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘‘ केवल सख्त उपायों से ही लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं रूक सकती हैं. मैं दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करती हूं...’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2021 12:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

