कोलकाता में रेलवे ट्रैक के निकट हुए विस्फोट में सात वर्ष के लड़के की मौत
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार को एक रेलवे ट्रैक पर हुए बम विस्फोट में सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
भाटपाड़ा (पश्चिम बंगाल), 25 अक्टूबर : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार को एक रेलवे ट्रैक पर हुए बम विस्फोट में सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर दूर भाटपाड़ा में काकीनारा और जगद्दल स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई.
पुलिस ने कहा कि लड़का अपने दो दोस्तों के साथ वहां पड़े मिले एक पैकेट से खेल रहा था और उसमें अचानक विस्फोट हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “बदमाशों ने यह बम रेलवे ट्रैक पर रखा था. बच्चे बम को गेंद समझकर खेलने लगे, तभी वह फट गया.” यह भी पढ़ें : Cyclone ‘Sitrang’: बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ से 15 की मौत
उन्होंने कहा कि अस्पताल ले जाने पर तीन लड़कों में से एक को मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि घायल बच्चों का इलाज किया जा रहा है. जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2022 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

