हिमाचल प्रदेश में वाहन खड्ड में गिरने से सात पर्यटकों की मौत, दस घायल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक यात्री वाहन (टेम्पो-ट्रैवलर) के रविवार रात खड्ड में गिर जाने से सात पर्यटकों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

शिमला, 26 सितंबर : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक यात्री वाहन (टेम्पो-ट्रैवलर) के रविवार रात खड्ड में गिर जाने से सात पर्यटकों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह हादसा बंजार अनुमंडल के घियागी के निकट रविवार रात साढ़े आठ बजे हुआ. उन्होंने बताया कि पांच पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया.

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी सौरभ, प्रियंका गुप्ता, किरण, उत्तर प्रदेश निवासी ऋषभ राज, अंशिका जैन, आदित्य और अनन्मय के रूप में की गई है. अधिकारियों ने पहले बताया था कि मृतकों में से तीन आईआईटी वाराणसी के छात्र हैं. हालांकि बाद में स्पष्ट किया गया कि वे लोग घायल हुए हैं. यह भी पढ़ें :पीएमएलए केस ट्रांसफर: ईडी के खिलाफ सत्येंद्र जैन की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस

शर्मा ने बताया कि घायलों में हरियाणा निवासी राहुल गोस्वामी, क्षितिजा अग्रवाल, प्रियापाल एवं ईशान गुप्ता, वाहन चालक अजय चौहान, उत्तर प्रदेश निवासी अभिनव सिंह एवं निष्ठा बदोनी, नयी दिल्ली निवासी रुषव, राजस्थान निवासी लक्ष्य और मध्य प्रदेश निवासी जय अग्रवाल शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड