देश की खबरें | नोएडा में कॉल सेंटर से अमेरिका, कनाडा के नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले सात ठग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में पुलिस ने साइबर ठगों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिन्होंने कथित तौर पर कंप्यूटर से संबंधित सहायता प्रदान करने का झांसा देकर अमेरिका और कनाडा के नागरिकों से धोखाधड़ी की थी। नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, 10 नवंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में पुलिस ने साइबर ठगों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिन्होंने कथित तौर पर कंप्यूटर से संबंधित सहायता प्रदान करने का झांसा देकर अमेरिका और कनाडा के नागरिकों से धोखाधड़ी की थी। नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि कॉल सेंटर से चल रहे इस रैकेट के मुख्य सरगना सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अवस्थी ने बताया कि एक्सप्रेसवे पुलिस थाने को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक फार्म हाउस से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उपायुक्त ने संवाददाताओं से कहा, ''यह गिरोह नोएडा के सेक्टर 73 के सरफाबाद गांव में एक फर्जी कॉल सेंटर से काम कर रहा था। वे विदेशी नागरिकों, विशेष रूप से अमेरिकियों को फोन करते थे और उनके कंप्यूटर में खराबियों को दुरुस्त करने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करते थे।''

उन्होंने कहा कि गिरोह के मुखिया की पहचान 28 वर्षीय अग्निभ बनर्जी के रूप में हुई है जो कोलकाता का रहने वाला है। वहीं, गिरोह के अधिकांश सदस्य मासिक वेतन पर काम करते थे।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड