एजेंसी न्यूज

सात राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों ने शुरू किया राशन की दुकानों से मुफ्त दाल बांटना

मंत्रालय के बयान के अनुसार मध्यप्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास भी आंशिक दाल का भंडार आंशिक तौर पर पहुंच गया है। वह अपनी योजनाओं के अनुसार चरणबद्ध तरीके से इसका वितरण शुरू करेंगे।

सात राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों ने शुरू किया राशन की दुकानों से मुफ्त दाल बांटना
जमात

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल गुजरात, छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश समेत सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने राशन की दुकानों से मुफ्त दाल बांटना शुरू कर दिया है। खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को एक किलोग्राम दाल दी जाएगी।

मंत्रालय के बयान के अनुसार मध्यप्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास भी आंशिक दाल का भंडार आंशिक तौर पर पहुंच गया है। वह अपनी योजनाओं के अनुसार चरणबद्ध तरीके से इसका वितरण शुरू करेंगे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 1,07,077.85 टन दालों का भंडार जारी किया गया है।’’

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, गोवा और गुजरात ने राशन कार्डधारकों को दालों का मुफ्त वितरण शुरू कर दिया है।

कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच गरीब लोगों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने हकदार लोगों तक मुफ्त दाल पहुंचाने का निर्णय किया है। यह दाल वितरण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत किया जाएगा।

इस योजना से 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 19.50 करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचने की संभावना है।

गरीबों को दालों के अलावा सरकार प्रति व्यक्ति के हिसाब से पांच किलो अनाज भी देगी। यह राशन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दिए जाने वाले खाद्यान्न से अलग होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).