एजेंसी न्यूज

नोएडा में झोलाछाप चिकित्सक के इंजेक्शन से हुई मौत के मामले में सात पर मामला दर्ज

गौमतबुद्ध नगर में कस्बा जेवर स्थित एक झोलाछाप चिकित्सक द्वारा गलत इंजेक्शन दिए जाने से हुई महिला महिला की मौत के मामले में चिकित्सक सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है. जिला स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक को मौके पर पहुंचकर सील कर दिया है.

नोएडा में झोलाछाप चिकित्सक के इंजेक्शन से हुई मौत के मामले में सात पर मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नोएडा, 2 अप्रैल : गौमतबुद्ध नगर में कस्बा जेवर स्थित एक झोलाछाप चिकित्सक द्वारा गलत इंजेक्शन दिए जाने से हुई महिला महिला की मौत के मामले में चिकित्सक सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है. जिला स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक को मौके पर पहुंचकर सील कर दिया है. चिकित्सक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कस्बा जेवर में रहने वाली श्रीमती राखी (30 वर्ष) को इलाज के लिए गत बृहस्पतिवार को कस्बा जेवर स्थित झोलाछाप चिकित्सक राजेंद्र की क्लीनिक पर भर्ती कराया गया था.

चिकित्सक ने महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिसकी वजह से उसकी हालत खराब हो गई. उन्होंने बताया कि महिला को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहा पर महिला की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने झोलाछाप चिकित्सक की गिरफ्तारी को लेकर जेवर में सड़क पर जाम लगा दिया. इस मामले में मृतका के भाई जितेंद्र ने झोलाछाप चिकित्सक राजेंद्र तथा उसके सहयोगी कैलाश, हरि, सुखदेव, दीपक, गुंजन, हरिओम के खिलाफ थाना जेवर में मुकदमा दर्ज कराया है. यह भी पढ़ें : Andra Pradesh: तीर्थयात्री हमला मामले में कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में पुलिस टीम भेजी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सक सुनील शर्मा ने बताया कि झोलाछाप चिकित्सक के इलाज से महिला की मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कस्बा जेवर स्थित झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक को सील कर दिया है. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर से इस मामले में कार्रवाई कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2022 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).