एजेंसी न्यूज

सट्टेबाजों के साथ बातचीत वायरल होने के बाद भोपाल में सात पुलिसकर्मी निलंबित

सोशल मीडिया पर सट्टेबाजों के साथ कथित ऑडियो बातचीत सामने आने के बाद भोपाल पुलिस के सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

सट्टेबाजों के साथ बातचीत वायरल होने के बाद भोपाल में सात पुलिसकर्मी निलंबित
निलंबित (Photo Credit- File Photo)

भोपाल, 31 जुलाई : सोशल मीडिया पर सट्टेबाजों के साथ कथित ऑडियो बातचीत सामने आने के बाद भोपाल पुलिस के सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सट्टेबाजों के साथ ऑडियो बातचीत सोशल मीडिया पर सामने आने और स्थानीय मीडिया में खबरें आने के बाद भोपाल के ऐशबाग पुलिस थाने में तैनात इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ शुक्रवार को निलंबन की कार्रवाई की गई. यह भी पढ़ें : अफ्रीका साल के अंत तक 10 प्रतिशत कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्य के लिए ‘ट्रैक पर नहीं’: डब्ल्यूएचओ

सोशल मीडिया पर वायरल इस बातचीत के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) भोपाल दक्षिण, साई कृष्ण थोटा ने शनिवार को ‘पीटीआई-’ को बताया कि इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद ऐशबाग थाने के सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2021 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).