देश की खबरें | वधावन बंधुओं को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के आरोप में सात पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करोड़ों रुपये के बैंक कर्ज घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार धवन हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) के प्रोमोटर कपिल वधावन और धीरज वधावन को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के आरोप में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

मुंबई, 30 अगस्त करोड़ों रुपये के बैंक कर्ज घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार धवन हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) के प्रोमोटर कपिल वधावन और धीरज वधावन को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के आरोप में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ऐसा आरोप है कि वधावन बंधुओं को मुंबई में अस्पतालों में चिकित्सा जांच के दौरान विशेष सुविधाएं उपलब्ध करायी गयीं।

वधावन बंधु अभी न्यायिक हिरासत में, पड़ोसी नवी मुंबई की तलोजा जेल में हैं।

एक समाचार चैनल ने हाल में वधावन बंधुओं के न्यायिक हिरासत में रहते हुए मुंबई के सरकारी अस्पताल में चिकित्सा जांच की आड़ में विभिन्न विशेष सुविधाएं लेते हुए वीडियो क्लिप प्रसारित किए थे।

दोनों आरोपियों को तलोजा जेल से अस्पतालों तक नवी मुंबई पुलिस का एक दल लेकर जाता था।

समीक्षा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पाया कि वधावन बंधुओं को लेकर जाने वाले पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद एक उपनिरीक्षक तथा छह कांस्टेबल निलंबित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) ने मंगलवार शाम को निलंबन आदेश जारी किए।

यहां एक विशेष सीबीआई अदालत ने पिछले महीने डीएचएफएल के प्रोमोटर धीरज वधावन को चिकित्सा आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया था। उन्हें यस बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। डीएचएफएल अब बंद हो चुकी है

बहरहाल, अदालत ने उन्हें दिल से जुड़ी बीमारी के लिए एक निजी अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे दी थी।

अदालत ने कारोबारी से कहा था कि वह लंबे समय तक अस्पताल में न रहें और उन्हें लाने ले जाने वाले जेल कर्मियों का खर्च वहन करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका