देश की खबरें | ओडिशा में पटाखा निर्माण इकाई में आग लगने से सात लोग झुलसे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के भद्रक जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में आग लगने से मंगलवार को चार महिलाओं और एक लड़के सहित कम से कम सात लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भद्रक (ओडिशा), छह मई ओडिशा के भद्रक जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में आग लगने से मंगलवार को चार महिलाओं और एक लड़के सहित कम से कम सात लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना भद्रक ग्रामीण पुलिस थाने के अंतर्गत चांदबाली रोड पर हलाडीहा बाईपास पर घटी।
अधिकारी ने बताया कि चार महिलाएं और एक लड़का गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
पुलिस ने झुलसे हुए लोगों की पहचान भद्रक टाउन थाने के अंतर्गत काजीमहल की रंजीता जेना (24) तथा पुरुना बाजार पुलिस थाना अंतर्गत हल्दीहा बाईपास की सुल्ताना बीबी (45), राटो बीबी (40), अरजीफा खातून (20) और एसके मुसरफ (12) के रूप में की है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे पांच लोगों का पहले भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज किया गया।
भद्रक जिले के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) डॉ. सुधांशु शेखर बल ने बताया कि बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
सीडीएमओ ने बताया कि आग में झुलसे दो अन्य लोगों का इलाज कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पटाखा निर्माण इकाई में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे वह मलबे में तब्दील हो गई।
उन्होंने बताया कि आग तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने भी झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भद्रक ग्रामीण पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक दयानिधि दास ने बताया कि पुलिस ने आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

