देश की खबरें | झारखंड में सड़क हादसों में सात लोगों की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में शुक्रवार को दो सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 28 अगस्त झारखंड में शुक्रवार को दो सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुमला जिले के विशुनपुर थानांतर्गत नेतरहाट घाटी के लुटी मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक मोड़ पर बॉक्साइट लदे एक ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़े | NEET-JEE Exams 2020 Row: सीएम ममता बनर्जी ने कहा- पीएम मोदी को ‘मन की बात’ में छात्रों से नीट और जेईई की परीक्षा के बारे में सुझाव लेना चाहिए.

उन्होंने बताया कि बाक्साइट लदा यह ट्रक नेतरहाट घाटी में लुटी मोड़ पर पलटकर खाई में जा गिरा जिससे जहां चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें गुमला सदर अस्पताल भेजा गया है जहां एक की हालत गंभीर बताई जाती है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य किया और ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़े | State Bank of India: दिनेश कुमार खारा हो सकते हैं एसबीआई के अगले चेयरमैन, बैंक बोर्ड ब्यूरो ने की सिफारिश.

वहीं, एक अन्य घटना में देवघर जिले में कुंडा थानांतर्गत कुंडा मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों को कुचल दिया। इस घटना में दोनों किशोरों की मौत हो गई।

देवघर के पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि आज सुबह कुंडा मोड़ पर यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल दोनों दोनों किशोरों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\