चीन में खून-खराबा, चाकू से किए गए हमले में 7 लोगों की मौत, संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार
चीन (China) के उत्तरी-पूर्वी लिओलिंग (Leoling) प्रांत में एक व्यक्ति द्वारा चाकू से किए गए हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई.सरकारी टीवी सीजीटीएन की खबर के अनुसार, पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. काईयुआन (Cayuan) शहर में हुई इस घटना में सात लोगों के मरने के अलावा एक पुलिसकर्मी सहित सात लोग घायल भी हुए हैं.
बीजिंग, 27 दिसंबर: चीन (China) के उत्तरी-पूर्वी लिओलिंग (Leoling) प्रांत में एक व्यक्ति द्वारा चाकू से किए गए हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई.सरकारी टीवी सीजीटीएन की खबर के अनुसार, पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. काईयुआन (Cayuan) शहर में हुई इस घटना में सात लोगों के मरने के अलावा एक पुलिसकर्मी सहित सात लोग घायल भी हुए हैं. पुलिसकर्मी आरोपी को गिरफ्तार करनेवाली टीम में शामिल था.
अधिकारियों ने हमले में सात लोगों के मरने की पुष्टि की है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन उनकी स्थिति के बारे में अभी पता नहीं है. चीनी दुस्साहस के बाद 2020 में भारत अपने सामरिक हितों के अनुकूल क्षेत्रीय माहौल बनाने की ओर बढ़ा
अन्य देशों के मुकाबले चीन में इस तरह के हिंसक अपराधों की संख्या कम है लेकिन हाल के वर्षों में चाकू और कुल्हाड़ी से हमले बढ़े हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2020 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

