विदेश की खबरें | अलबामा में जले हुए घर के अंदर सात लोग मृत पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डब्ल्यूएचएनटी- टीवी के मुताबिक, दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले पुलिसकर्मियों ने घर में लगी आग बुझा दी थी।

डब्ल्यूएचएनटी- टीवी के मुताबिक, दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले पुलिसकर्मियों ने घर में लगी आग बुझा दी थी।

मोर्गन काउंटी शेरिफ के कार्यालय के अधिकारी माइक स्वाफोर्ड ने बताया, ‘‘यह काफी भयावह दृश्य था और इसके अनुसंधान में कुछ वक्त लगेगा।’’

यह भी पढ़े | अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने COVID-19 को लेकर कहा- वैक्सीन को लेकर जल्द दे सकतें हैं Good News.

डब्ल्यूएएफएफ- टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक जांचकर्ताओं को लगता है कि चार पुरुषों और तीन महिलाओं सहित सभी मृतकों को गोली मारी गयी थी।

मोर्गन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कहा कि घटना को नरसंहार मानकर जांच की जाएगी।

यह भी पढ़े | जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन, पुलिस के धक्के से 75 साल के शख्स का फटा सिर, हालात गंभीर- VIDEO वायरल होने पर दो पुलिस वाले निलंबित.

डब्ल्यूएएवाई टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पड़ोसियों ने गोलीबारी की आवाज सुनकर 911 नंबर पर फोन किया था।

एपी शुभांशि नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\