देश की खबरें | जम्मू क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के जम्मू और किश्तवाड़ जिलों में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में शुक्रवार को सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 20 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के जम्मू और किश्तवाड़ जिलों में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में शुक्रवार को सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झज्जरकोटली में एक ट्रक पुल के डिवाइडर से टकराकर सड़क से नीचे गिर गया, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मरने वालों में ट्रक का चालक और खलासी भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरी दुर्घटना किश्तवाड़ जिले के कंडीनी इलाके की है, जहां एक कार सड़क से फिसलकर चिनाब नदी में जा गिरी, जिससे सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान मदन लाल, राकेश कुमार और ध्यान सिंह के रूप में हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, ''कंडीनी क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना, जिसमें कार के चिनाब नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, की खबर मिलने के तुरंत बाद किश्तवाड़ जिलाधिकारी डॉ. देवांश यादव से बात की।''

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now