America Storm: अमेरिका में भयंकर तूफान की चपेट में आने से सात लोगों की मौत
काउंटी के आपात सेवा के प्रबंधन निदेशक एर्नी बगेट ने कहा कि सेल्मा से 66 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में अलबामा के ऑटुगा काउंटी में कम से कम छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और तूफान से अनुमानित 40 से 50 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं.
काउंटी के आपात सेवा के प्रबंधन निदेशक एर्नी बगेट ने कहा कि सेल्मा से 66 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में अलबामा के ऑटुगा काउंटी में कम से कम छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और तूफान से अनुमानित 40 से 50 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. बगेट ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि कम से कम 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आपात सेवा के कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया.
उन्होंने बताया कि कर्मी बृहस्पतिवार शाम को गिरे पेड़ों को हटाने काम कर रहे हैं, ताकि ऐसे लोगों की तलाश की जा सके जिन्हें मदद की जरूरत हो. ऑटुगा काउंटी कोरोनर बस्टर बार्बर ने देर रात बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनका अभी कुछ पता भी नहीं चल पाया है. मलबे को हटाने का काम जारी है.’’ यह भी पढ़ें : अमेरिका के शीर्ष जनरल, पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की
‘पॉवर आउटेज़ यूएस’ के अनुसार, बृहस्पतिवार को अलबामा में करीब 40,000 लोगों ने बिना बिजली के रात काटी. जॉर्जिया में करीब 86,000 लोगों ने बिजली न होने के कारण परेशानी झेली.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

