एजेंसी न्यूज

Bihar: बिहार के चार जिलों में बिज़ली गिरने से 7 लोगों की मौत

बिहार के चार जिलों में वज्रपात की चपेट में आकर सात लोगों की मौत हो गयी है. बिहार में वज्रपात से गया जिले में तीन, रोहतास में दो तथा औरंगाबाद एवं कैमूर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

Bihar: बिहार के चार जिलों में बिज़ली गिरने से 7 लोगों की मौत
आकाशीय बिजली (Photo Credit : Pixabay)

पटना, 1 सितंबर: बिहार के चार जिलों में वज्रपात की चपेट में आकर सात लोगों की मौत हो गयी है. बिहार में वज्रपात से गया जिले में तीन, रोहतास में दो तथा औरंगाबाद एवं कैमूर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटनाओं पर दुख जताया है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कुमार ने मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं. यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के बुजुर्ग दादा-दादी ने बदरी-केदार के नाम कर दी 2 करोड़ की वसीयत

उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 12:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).