एजेंसी न्यूज

दिल्ली: मौर्य एन्क्लेव के एक दुकान में करोड़ों रुपए आभूषण चोरी, सात गिरफ्तार

उत्तर पश्चिम दिल्ली के मौर्य एन्क्लेव में एक दुकान से करोड़ों रुपये के जेवरात लूटने के आरोप में सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि लूट में शामिल आरोपियों की पहचान शंकर, सूरज, सलीम पीटू शेख और राहुल के तौर पर हुई है.

दिल्ली: मौर्य एन्क्लेव के एक दुकान में करोड़ों रुपए आभूषण चोरी, सात गिरफ्तार
गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली, 17 जनवरी: उत्तर पश्चिम दिल्ली के मौर्य एन्क्लेव में एक दुकान से करोड़ों रुपये के जेवरात (Jewellery) लूटने के आरोप में सात व्यक्तियों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि लूट में शामिल आरोपियों की पहचान शंकर, सूरज, सलीम पीटू शेख और राहुल के तौर पर हुई है. पांचों ने जेवर मीतू शेख और सानू रहमान को बेच दिए थे. उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़ें: Om Prakash Sharma Dies: शिक्षक नेता व पूर्व विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश शर्मा का निधन, CM योगी ने जताया दुख

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह हथियारों से लैस नकाबपोश सात लोग एक कार से आए और सुरक्षा गार्ड को पकड़ लिया और उससे बंदूक से धमकाया डराया. पुलिस के मुताबिक, वे दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और 6.9 किलोग्राम आभूषण लेकर फरार हो गए. यह भी पढ़ें: Covishield निर्माता अदार पूनावाला ने अपनी कंपनी की कोरोना वैक्सीन लगवाई, देखें वीडियो

उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त ऊषा रंगनानी ने बताया कि तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर से खुफिया जानकारी इकट्ठा कर सात आरोपियों को पकड़ लिया गया है और करोड़ों रुपये के जेवरात के साथ-साथ अपराध में शामिल गाड़ी भी बरामद कर ली गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2021 07:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).