जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.07 लाख करोड़ रुपये घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,07,566.64 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसमें से आधा नुकसान अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ा।
नयी दिल्ली, 28 मार्च सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,07,566.64 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसमें से आधा नुकसान अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ा।
सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 849.74 अंक या 1.70 प्रतिशत टूट गया।
शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) और एचडीएफसी के बाजार मूल्यांकन में इजाफा हुआ।
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 55,565.21 करोड़ रुपये घटकर 12,64,243.20 करोड़ रुपये रह गया।
बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 16,197.55 करोड़ रुपये घटकर 3,12,327.04 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक की 12,494.45 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,18,697.88 करोड़ रुपये रह गई।
कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,681.66 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,51,272.18 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक 5,467.63 करोड़ रुपये घटकर 4,00,093.61 करोड़ रुपये पर आ गया।
इन्फोसिस की बाजार हैसियत 3,751.92 करोड़ रुपये घटकर 5,69,352.11 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,408.22 करोड़ रुपये के नुकसान से 8,22,616.51 करोड़ रुपये पर आ गया।
इस रुख के उलट टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 1,812.54 करोड़ रुपये बढ़कर 11,34,924.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 364.19 करोड़ रुपये बढ़कर 5,43,924.22 रुपये पर और एचडीएफसी की 62.77 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,56,741.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2021 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

