एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के सात नये मरीज, कुल मामले 5,116 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में सात और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामले 5,116 हो गए हैं।

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के सात नये मरीज, कुल मामले 5,116 हुए

पोर्ट ब्लेयर, छह अप्रैल अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में सात और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामले 5,116 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इन सभी नये मामलों की जानकारी संक्रमित व्यक्तियों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान हुई।

बीमारी से 11 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद द्वीपसमूह में ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 5,001 हो गई है।

केंद्रशासित प्रदेश में अब भी 53 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है और सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले के हैं। दो अन्य जिलों उत्तर और मध्य अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं है।

यहां कोविड से मरने वालों की संख्या 62 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक 3,27,270 लोगों की कोविड-19 की जांच हुई है और संक्रमण की दर 1.56 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 12,734 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को यहां कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। 45 साल से अधिक उम्र के कम से कम 8,336 लोगों को भी टीका लग चुका है।

द्वीपसमूह में विमानों या जहाजों के जरिए पहुंचने वाले लोगों को यहां प्रवेश से पहले अधिकारियों को कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).