देश की खबरें | पटना उच्च न्यायालय के सात नए न्यायाधीशों ने शपथ ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना उच्च न्यायालय के सात नवनियुक्त न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने बुधवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पटना, 20 अक्टूबर पटना उच्च न्यायालय के सात नवनियुक्त न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने बुधवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पटना उच्च न्यायालय के शताब्दी भवन की लॉबी में बुधवार को आयोजित सादे समारोह में जिन न्यायाधीशों को शपथ दिलाई गई उनमें पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय से स्थानांतरित होकर आए न्यायमूर्ति राजन गुप्ता, केरल उच्च न्यायालय से स्थानांतरित होकर आए न्यायमूर्ति अनंत मनोहर बदर और कर्नाटक उच्च न्यायालय से स्थानांतरित होकर आए न्यायमूर्ति पी. बी. बजंतरी शामिल हैं।
इसके अलावा पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत चार वकीलों न्यायमूर्ति संदीप कुमार, न्यायमूर्ति पुरणेंदु सिंह, न्यायमूर्ति सत्यव्रत वर्मा व न्यायमूर्ति राजेश कुमार वर्मा को भी शपथ दिलाई गई।
राजेश कुमार वर्मा पटना उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के सहायक सॉलिसिटर जनरल थे।
इन नियुक्तियों के साथ ही पटना उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या अब 26 हो गई है जबकि यहां न्यायाधीशों के लिए स्वीकृत पदों की संख्या 53 है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)