कर्नाटक में ओमीक्रोन के सात नये मामले सामने आये, कुल मामलों की संख्या 38 हुई
कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के ओमीक्रोन स्वरूप के सात नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद प्रदेश में ओमीक्रोन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 38 हो गयी है .
बेंगलुरु, 26 दिसंबर : कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के ओमीक्रोन स्वरूप के सात नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद प्रदेश में ओमीक्रोन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 38 हो गयी है . प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा डी के सुधाकर ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.
स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कर्नाटक में 25 दिसंबर को ओमीक्रोन के सात नये मामले सामने आये .’’ सुधाकर ने बताया कि संक्रमितों के सभी संपर्कों का पता लगा कर उनकी जांच की गयी. यह भी पढ़ें : बूस्टर खुराक देने को लेकर प्रधानमंत्री की घोषणा से खुश हूं: मुख्यमंत्री केजरीवाल
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमितों में 15 साल के एक बच्चे को छोड़ कAर सभी का टीकाकरण हो चुका था . उन्होंने बताया कि संक्रमितों में से चार में कोरोना वायरस संक्रमण के नये स्वरूप के लक्षण मिले हैं .
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

