देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के सात नये मामले , कुल मामले बढ़कर 115 हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में बुधवार को कोविड-19 के सात नये मामले सामने आये जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में इसके कुल मामले बढ़कर 115 हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
लेह, 10 जून लद्दाख में बुधवार को कोविड-19 के सात नये मामले सामने आये जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में इसके कुल मामले बढ़कर 115 हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों ने बताया कि सभी नये मामले लेह जिले से सामने आये हैं।
अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में ऐसे मरीजों की संख्या 64 है जिनका अभी इलाज चल रहा है। वहीं 50 मरीजे अभी ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। एक मरीज की मृत्यु हो गई है।
लद्दाख के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने एक बुलेटिन में कहा कि सात और व्यक्ति लेह जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाये गए।
उसने कहा, ‘‘इसके साथ ही लद्दाख में कोविड-19 के ऐसे मरीजों की संख्या 64 है जिनका अभी इलाज चल रहा है। इनमें से 23 लेह जिले में और 41 करगिल जिले में हैं (करगिल का एक मरीज एसकेआईएमएस, श्रीनगर में भर्ती है)।
उसने कहा कि सभी 64 मरीजों की स्थिति स्थिर है।
अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम से 29 खानाबदोश शंगशी नाला ताइसुरु पहुंचे और उनकी कोविड-19 के लिए जांच की गई।
अधिकारियों ने बताया कि खानाबदोशों को शंगशी नाला में उनके अस्थायी निवास पर पृथक रहने के लिए कहा गया और उन्हें एक दूसरे से दूरी बनाये रखने, मास्क का उपयोग करने और लगातार हाथ धोने के महत्व के बारे में बताया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

