देश की खबरें | चंडीगढ़ में कोविड-19 के सात नये मामले सामने आये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ में तीन वर्षीय बच्ची सहित सात और लोग शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 309 हो गए।
चंडीगढ़, पांच जून चंडीगढ़ में तीन वर्षीय बच्ची सहित सात और लोग शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 309 हो गए।
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बापू धाम कालोनी के छह लोग जबकि सेक्टर 21 का एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
बुलेटिन के अनुसार इस बीच 51 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। केंद्र शासित प्रदेश में अभी तक कुल 273 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
इसमें कहा गया है कि अभी तक कुल 5,121 नमूनों की जांच की गई है जिसमें से 4,793 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है जबकि 18 की रिपोर्ट का इंतजार है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: एक साथ 25 स्कूलों में पढ़ाकर टीचर ने कमाए 1 करोड़ रुपये.
इसमें कहा गया है कि चंडीगढ़ में ऐसे मरीजों की संख्या 31 है जिनका अभी उपचार चल रहा है जबकि पांच मरीजों की इस वायरस से मौत हो गई है।
केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने शुक्रवार को सेक्टर 30-बी से निषिद्ध क्षेत्र की पाबंदियां हटाने की घोषणा की जिसकी सिफारिश प्रभावित क्षेत्र समिति ने की थी।
हालांकि केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य सेवा निदेशक से क्षेत्र में नियमित स्क्रीनिंग और निगरानी जारी रखने को कहा है।
यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रशासक ने साथ ही निर्णय किया है कि 15 जून तक का ढाई महीने का फिक्स्ड इलेक्ट्रिसिटी चार्ज का 25 प्रतिशत सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए माफ कर दिया जाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

