देश की खबरें | सुकमा में सात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कुल 32 लाख रुपये के इनामी सात नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सुकमा, 28 फरवरी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कुल 32 लाख रुपये के इनामी सात नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से तीन नक्सलियों के खिलाफ 2020 में मिनपा गांव में तथा 2021 में टेकलगुडा गांव में सुरक्षाबलों पर घात लगाकर किए गए हमले में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि नक्सली हेमला हिडमा उर्फ वागा, उसकी पत्नी रव्वा मुके उर्फ भीमे, बारसे सोना, उइका लालू, महिला माडवी कोसी, मड़कम हुंगा और मुचाकी बुधरा ने अमानवीय और खोखली माओवादी विचारधारा का हवाला देते हुए सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि हिडमा, उसकी पत्नी और बारसे प्रतिबंधित माओवादी संगठन के पीपुल्स पार्टी कमेटी के सदस्य (पीपीसीएम) थे।

उन्होंने बताया कि तीनों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम है और अन्य चार नक्सलियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली लालू प्लाटून नंबर 10 का सदस्य है तथा कोसी पामेड़ एरिया कमेटी एग्रीकल्चर विंग की सदस्य है। वहीं हुंगा मोरपल्ली आरपीसी सीएनएम का प्रमुख है और बुधरा पुवर्ती आरपीसी मिलिशिया कमांडर है।

उन्होंने बताया कि हिडमा और बारसे 2021 के टेकलगुडा गांव में हुए नक्सली हमले में शामिल था। इस हमले में 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे। नक्सली लालू 2020 के मिनपा माओवादी हमले में शामिल था, जिसमें 17 जवान मारे गए थे। वह 2021 के टेकलगुडा हमले में भी शामिल था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\