देश की खबरें | हरियाणा में कोविड—19 से सात और लोगों की मौत, 678 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हरियाणा में बुधवार को सात और लोगों की मौत हो गयी जबकि संक्रमण के 678 नये मामले सामने आये । नये मामलों के साथ ही प्रदेश में संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 23,306 हो गयी है।

चंडीगढ़, 15 जुलाई कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हरियाणा में बुधवार को सात और लोगों की मौत हो गयी जबकि संक्रमण के 678 नये मामले सामने आये । नये मामलों के साथ ही प्रदेश में संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 23,306 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दैनिक बुलेटिन में कहा गया है कि फरीदाबाद में सबसे अधिक तीन लोगों की मौत हुयी जबकि भिवानी, पानीपत, नुंह एवं गुड़गांव में एक एक व्यक्ति की मौत संक्रमण के कारण हो गयी ।

यह भी पढ़े | राजस्थान में कोरोना के 866 नए केस, संक्रमितों की संख्या 26,437 हुई: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसमें कहा गया है कि गुड़गांव तथा फरीदाबाद में कोविड—19 से मरने वालों की संख्या क्रमश: 110 एवं 104 हो गयी है । प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ कर अब 319 हो गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में अभी 5,320 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 17,667 मरीज सफल इलाज के बाद घर जा चुके हैं ।

यह भी पढ़े | एयर इंडिया के सभी ऑफिस 20 जुलाई से पूरी ताकत के साथ खुलेंगे, एयरलाइन ने अधिकांश कर्मचारियों के खत्म किया 'वर्क फ्रॉम होम' का ऑप्शन.

इसमें कहा गया है कि संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर बुधवार को 75.80 रही जबकि प्रत्येक 21 दिन में संक्रमण की संख्या दोगुनी हो रही है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये सख्त कदम उठाये जाने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा, 'स्थिति के आधार पर अलग अलग राज्यों ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये अलग अलग रणनीति बनायी है, जैसे कुछ राज्यों ने दो से तीन दिन के लॉकडाउन की व्यवस्था अपनायी है ।'

पंचकुला में एक कार्यक्रम के इतर खट्टर ने संवाददाताओं को बताया, 'सबसे अधिक प्रभावित गुड़गांव एवं फरीदाबाद जिलों में हमने दस दिन पहले निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है जहां मामलो की संख्या अधिक थी ताकि संक्रमण का प्रसार रोका जा सके ।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\