जरुरी जानकारी | सात महीने बाद सेंसेक्स 40,000 अंक से ऊपर, आईटी कंपनियों के शेयर चमके
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को लगातर छठे कारोबारी सत्र में तेजी बनी रही और बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 40,000 अंक के ऊपर बंद हुआ।
मुंबई, आठ अक्टूबर बीएसई सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को लगातर छठे कारोबारी सत्र में तेजी बनी रही और बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 40,000 अंक के ऊपर बंद हुआ।
टीसीएस के बेहतर वित्तीय परिणाम के बाद आईटी कंपनियों के शेयर चमक में रहे। टीसीएस के परिणाम को देखने के बाद यह माना जा रहा है कि साफ्टवेयर सेवा उद्योग के लिये बुरा दौर समाप्त हो गया है।
यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान एक समय 400 अंक से अधिक का उछाल आया था लेकिन अंत में यह 303.72 अंक यानी 0.76 प्रतिशत मजबूत होकर 40,182.67 अंक पर बंद हुआ।
इससे पहले, 25 फरवरी को सेंसेक्स 40,000 अंक के ऊपर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | Tecno Mobile: टेक्नो के कैमोन सीरीज को 10 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 95.75 अंक यानी 0.82 प्रतिशत उछलकर 11,834.60 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में अल्ट्राटेक सीमेंट रही। इसमें 3.24 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा टीसीएस, एचीएल टेक, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और सन फार्मा में भी अच्छी तेजी दर्ज की गयी।
देश की सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज ((टीसीएस) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 4.9 प्रतिशत बढ़कर 8,433 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने 3,000 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 16,000 करोड़ रुपये मूल्य की पुनर्खरीद योजना की भी घोषणा की है।
दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में ओएनजीसी, आईटीसी, पावरग्रिड, रिलायंस, एशियन पेंट्स और एल एंड टी शामिल हैं। इनमें 2.84 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।
आरआईएल के शेयर में बिकवाली दबाव रहा। अमेजन डॉट कॉम ने फ्यूचर गुप के 24,713 करोड़ रुपये की संपत्ति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाले समूह को बेचे जाने को लेकर कानूनी नोटिस दिया है।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘आईटी और बैंकों की अगुवाई में दूसरी तिमाही के बेहतर परिणाम की शुरूआत के साथ पुनर्खरीद जैसी सकारात्मक घोषणा से बाजार धारणा पर अच्छा प्रभाव पड़ा। साथ ही भारत और अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज जारी होने की उम्मीद बढ़ी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘शुरू में यह सोचा जा रहा था कि घरेलू प्रोत्साहन पैकेज सीमति होगा। कुछ अधिकारियों की टिप्पणी के बाद सोच बदला है। अब यह माना जा रहा है कि प्रोत्साहन बड़ा होगा।’’
अमेरिका में कम आकार के प्रोत्साहन पैकेज जारी होने की उम्मीद से वैश्विक शेयर बाजारों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़े प्रोत्साहन को लेकर बातचीत फिलहाल टाल दी है।
वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई, दक्षिण कोरिया में सोल और जापान के तोक्यो बाजारों में तेजी रही। चीन में हांगकांग नुकसान में रहा।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी रही।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.62 प्रतिशत मजबूत होकर 42.67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 73.24 पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2020 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

