देश की खबरें | इंफाल घाटी में सात उग्रवादी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इंफाल, 25 अप्रैल सुरक्षा बलों ने इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पी)’ के तीन आतंकवादियों को बृहस्पतिवार को इंफाल वेस्ट जिले के रिम्स अस्पताल से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 1,13,910 रुपये की नकदी जब्त की गई।
सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को इंफाल ईस्ट जिले के खोंगमपट से प्रतिबंधित ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए)’ के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया।
जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी)’ के एक सक्रिय कैडर को बृहस्पतिवार को इंफाल ईस्ट जिले के चेकसाबी पाट के एक फार्महाउस से गिरफ्तार किया गया।
केसीपी (सिटी मेइती) के एक उग्रवादी को बृहस्पतिवार को इंफाल ईस्ट जिले के फकनंग सांगोमसांग से गिरफ्तार किया गया। उससे मिली सूचना के आधार पर उसी संगठन के एक अन्य सदस्य को भी दिन में इंफाल ईस्ट जिले के सावोमबंग से गिरफ्तार किया गया।
इस बीच, पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को चुराचांदपुर जिले के तेइजांग गांव में तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक कार्बाइन मशीन गन, एक देसी सिंगल बैरल राइफल, एक रॉकेट लांचर (5 फुट), दस मोर्टार बम, दो हथगोले और अन्य सामान जब्त किए।
पुलिस ने कहा कि इंफाल वेस्ट जिले के लैंगोल हिल रेंज से सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को 9 एमएम की एक अमेरिका निर्मित पिस्तौल, एक मैगजीन, 9 एमएम की पिस्तौल की 10 गोलियां, एक वायरलेस सेट, 12 चाकू और अन्य सामान जब्त किए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

