देश की खबरें | एएमयू कोर्ट के सदस्य बने सात संसद सदस्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक सात संसद सदस्यों को एएमयू कोर्ट का सदस्य बनाया गया है।

अलीगढ़ (उप्र), पांच फरवरी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक सात संसद सदस्यों को एएमयू कोर्ट का सदस्य बनाया गया है।

एएमयू के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सात संसद सदस्यों को 23 दिसंबर, 2027 तक तीन साल की अवधि के लिए या 'संसद सदस्य के रूप में उनके कार्यकाल तक' एएमयू कोर्ट के सदस्य के रूप में चुना गया है।

बयान के अनुसार यह इसी साल दो जनवरी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुरूप उठाया गया कदम है।

एएमयू कोर्ट के लिये चुने गये छह लोकसभा सदस्यों में सतीश कुमार गौतम (अलीगढ़ से भाजपा सांसद), इमरान मसूद (सहारनपुर से कांग्रेस सांसद), जियाउर रहमान (संभल से सपा सांसद), मोहम्मद हमदुल्ला सईद (लक्षद्वीप से कांग्रेस सांसद), भोला सिंह (बुलंदशहर से भाजपा सांसद) और अनूप प्रधान वाल्मीकि (हाथरस से भाजपा सांसद) शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर को भी इसी अवधि के लिए एएमयू कोर्ट का सदस्य चुना गया है। वह 17 दिसंबर 2027 तक या अपनी राज्यसभा सदस्यता अवधि (जो भी पहले हो) तक एएमयू कोर्ट के सदस्य रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट