एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | उत्तरी यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमले में सात लोग मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्वीडन की सरकार ने कहा कि जेलेंस्की स्टॉकहोम से लगभग 120 किलोमीटर पश्चिम में स्थित हार्पसुंड में अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वह क्षेत्र के एक महल में स्वीडन के राजा कार्ल 16वें गुस्ताफ और रानी सिल्विया से भी मुलाकात करेंगे।

विदेश की खबरें | उत्तरी यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमले में सात लोग मारे गए
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

स्वीडन की सरकार ने कहा कि जेलेंस्की स्टॉकहोम से लगभग 120 किलोमीटर पश्चिम में स्थित हार्पसुंड में अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वह क्षेत्र के एक महल में स्वीडन के राजा कार्ल 16वें गुस्ताफ और रानी सिल्विया से भी मुलाकात करेंगे।

स्वीडन ने रूस के खिलाफ युद्ध में हथियारों और अन्य सहायता के साथ यूक्रेन का समर्थन करने के लिए सैन्य गुटनिरपेक्षता की अपनी दीर्घकालिक नीति को त्याग दिया। सरकार का कहना है कि स्वीडन ने यूक्रेन को सैन्य सहायता के रूप में 1.7 अरब यूरो प्रदान किये। इसने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सदस्यता के लिए भी आवेदन किया था, लेकिन अभी भी गठबंधन में शामिल होने का इंतजार कर रहा है।

यूक्रेन के गृहमंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि शनिवार को चेर्निहाइव प्रांत की राजधानी चेर्निहाइव के सिटी सेंटर में एक रूसी मिसाइल हमले में सात लोगों की मौत हो गई और 90 अन्य घायल हो गए। मृतकों में छह वर्षीय एक बच्ची भी शामिल है जबकि घायलों में 12 बच्चे शामिल हैं।

जेलेंस्की ने हमले की निंदा की और कहा कि इसमें एक विश्वविद्यालय सहित कई इमारतों को निशाना बनाया गया।

रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सीमा के पास रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर में शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने यूक्रेन में मॉस्को के अभियान के प्रभारी कमांडर वालेरी गेरासिमोव और रूस के दक्षिणी सैन्य जिले के मुख्यालय में अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों से जानकारी ली।

पुतिन की यात्रा के सटीक समय की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सरकारी मीडिया ने वीडियो फुटेज प्रकाशित की है जो रात के समय का प्रतीत होता है।

गत जून में रूस की निजी सेना ‘वैगनर’ के उस विद्रोह के प्रयास के बाद पुतिन का यह पहला दौरा है, जिसमें समूह के लड़ाकों ने कुछ समय के लिए रोस्तोव-ऑन-डॉन पर नियंत्रण कर लिया था।

‘वैगनर’ समूह के प्रमुख प्रिगोझिन ने दावा किया कि विद्रोह पुतिन के खिलाफ नहीं, बल्कि गेरासिमोव और अन्य शीर्ष अधिकारियों को हटाने के लिए था, जिनके बारे में उनका दावा था कि वे यूक्रेन में युद्ध का गलत प्रबंधन कर रहे थे।

यूक्रेन ने इस सप्ताह दक्षिण-पूर्वी मोर्चे पर जवाबी कार्रवाई में बढ़त हासिल करने का दावा किया है और बुधवार को यूक्रेन के पूर्वी डोनेत्स्क क्षेत्र के उरोज़ाइन गांव पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।

उरोज़ाइन पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए लड़ रही रूसी बटालियन के अधिकारी ने बृहस्पतिवार को "मोर्चा खाली करने" का आह्वान किया और दावा किया कि उनके सैनिक यूक्रेन के खिलाफ ‘‘जीत नहीं सकते।’’

अलेक्जेंडर खोदाकोव्स्की ने टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘क्या हम यूक्रेन को सैन्य रूप से परास्त कर सकते हैं? अभी और निकट भविष्य में, नहीं।’’

यूक्रेन की वायुसेना ने शनिवार रात को कहा कि उसने यूक्रेन के उत्तरी, मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों को निशाना बनाने वाले 17 रूसी ड्रोन में से 15 को मार गिराया।

पश्चिमी खमेलनित्सकी क्षेत्र के डिप्टी गवर्नर सेरही त्यूरिन ने कहा कि हमले में दो लोग घायल हो गए और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2023 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).