एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सात अवैध प्रवासियों को दक्षिण दिल्ली से बांग्लादेश वापस भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश से अवैध तौर पर भारत में घुसे कम से कम सात प्रवासियों को दक्षिणी दिल्ली से वापस उनके देश भेजा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सात अवैध प्रवासियों को दक्षिण दिल्ली से बांग्लादेश वापस भेजा गया

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर बांग्लादेश से अवैध तौर पर भारत में घुसे कम से कम सात प्रवासियों को दक्षिणी दिल्ली से वापस उनके देश भेजा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने शनिवार को बताया कि एक टीम ने फतेहपुर बेरी इलाके में अरजनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास पांच महिलाओं समेत सात बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा।

उन्होंने बताया कि झुग्गी-झोपड़ियों, श्रमिकों के शिविरों और अनधिकृत कॉलोनियों में छापेमारी की गई, जिसके बाद यहां अवैध तौर पर रह रहे प्रवासियों को पकड़ा गया।

अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए दो पुरुषों की पहचान मोहम्मद उमर फारुक (33) और रियाज मियां (20) के रूप में हुई है और पांच महिलाओं को भी पकड़ा गया है। यह सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान बाग्लदेशियों ने बताया कि वे अवैध रूप से सीमा पार करके भारत में घुसे थे और गुड़गांव के राजीव नगर में रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच करने से पता चला कि वे सभी बांग्लादेश के नागरिक हैं।

अधिकारी ने बताया कि आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के बाद सभी को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).