देश की खबरें | दहेज हत्या के आरोप में पति समेत सात गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र के जबरदाहा गांव में बहू की हत्या के आरोप में पति सहित ससुराल के सात लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पाकुड़, 18 नवम्बर झारखंड में पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र के जबरदाहा गांव में बहू की हत्या के आरोप में पति सहित ससुराल के सात लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।

पाकुड़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार विमल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जबरदाहा गांव में ससुराल वालों ने मिलकर अपनी बहू शकीना खातून (22 वर्ष) की हत्या कर दी है, जिसे लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने उसका घर घेर रखा है।

यह भी पढ़े | Delhi: महिला हेड कांस्‍टेबल सीमा ढाका ने 76 लापता बच्‍चों को ढूंढकर परिवार सौंपी उनकी खुशियां, पुलिस की तरफ से इनाम के तौर पर मिला प्रोमोशन.

उन्होंने बताया कि कोई अनहोनी न हो जाए इस आशंका से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ससुराल के सभी सात लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही लाश को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया।

उन्होंने बताया कि बाद में पड़ोसी गांव कमलघाटी के उसके मायके वाले भी मौके पर पहुंच गये।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7486 नए केस, 131 लोगों की मौत: 18 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विमल ने बताया, ‘‘मृतका के पिता फैजुल इस्लाम के मुताबिक शकीना की तीन वर्ष पूर्व मुस्लिम अंसारी के साथ शादी हुई थी। उसका डेढ़ साल का बेटा था और वह गर्भवती थी। पिता ने बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए अक्सर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया करते थे।’’

विमल ने बताया कि मृतका के पिता फैजुल इस्लाम की लिखित शिकायत के आधार पर पति मुस्लिम अंसारी, श्वसुर मुस्लेउद्दीन अंसारी, सास अनवारा बीबी, देवर तस्लीम अंसारी, ननद हमीदा बीबी, ननदोई अनवारूल अंसारी तथा छोटी ननद मरजीना खातून के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच प्रारंभ कर दी है।

, संवाद, इन्दु,

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now