देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 दिशानिर्देशों को कड़ाई से लागू करने के लिए जिलों में निगरानी टीम का गठन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही अधिकारियों ने दिल्ली के प्रत्येक जिले में निगरानी टीमों का गठन किया है ताकि कोविड-19 के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा सके।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही अधिकारियों ने दिल्ली के प्रत्येक जिले में निगरानी टीमों का गठन किया है ताकि कोविड-19 के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा सके।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कोविड-19 के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन कराने की घोषणा के बाद यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा था कि हर किसी को फेस मास्क पहनना चाहिए और सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़े | Amit Shah Health Update: गृह मंत्री अमित शाह हुए ठीक, जल्द ही AIIMS से होंगे डिस्चार्ज.

एक अधिकारी ने बताया कि निगरानी की हर टीम में एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट, एक राजस्व कर्मी और एक पुलिसकर्मी होंगे।

उन्होंने कहा कि जागरूकता टीम का भी गठन किया गया है ताकि कोरोना वायरस से बचाव के लिए उपायों के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया जा सके।

यह भी पढ़े | Martyr Prashant Sharma: उत्तर प्रदेश सरकार शहीद प्रशांत शर्मा के परिजनों को देगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, घर के एक सदस्य को नौकरी.

मध्य दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने कहा कि जिले में नौ निगरानी टीमों का गठन किया गया है और हर सब डिविजन में संबंधित सब डिविजनल मजिस्ट्रेट की देखरेख में तीन टीम होगी।

जिले में मास्क नहीं पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करने के कोविड-19 दिशानिर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को 2100 चालान काटे गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड