जरुरी जानकारी | सर्वोटेक पावर सिस्टम्स देशभर में 5,000 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सर्वोटेक पावर सिस्टम्स इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिये देशभर में 5,000 चार्जिंग स्टेशन लगाएगी।

नयी दिल्ली, 14 नवंबर सर्वोटेक पावर सिस्टम्स इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिये देशभर में 5,000 चार्जिंग स्टेशन लगाएगी।

कंपनी ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उसने इसके लिये सर्वोटेक ईवी इन्फ्रा नाम से एक अनुषंगी इकाई बनायी है। यह अनुषंगी इकाई ‘चार्ज पॉइंट ऑपरेटर’ के रूप में कारोबार करेगी।

सर्वोटेक पावर सिस्टम्स ने कहा, ‘‘कंपनी अपनी पूर्ण अनुषंगी का गठन कर ईवी चार्जिंग कारोबार में कदम रख रही है। कंपनी ईवी चार्जर का विनिर्माण करेगी और उसकी आपूर्ति सर्वोटेक ईवी इन्फ्रा को करेगी।’’

इस कदम के बारे में कंपनी ने कहा कि आने वाले वर्षों में ईवी चार्जिंग बाजार तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि सरकार ने 2030 तक कुल वाहनों में से 30 प्रतिशत को बिजलीचालित बनाने का लक्ष्य रखा है।

सर्वोटेक पावर सिस्टम्स उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण और गतिशीलता नीति 2022 के तहत उत्तर प्रदेश में ईवी चार्जर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिये 300 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।

पावर सिस्टम्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक रमन भाटिया ने कहा, ‘‘यह पासा पलटने वाला साबित होगा। सर्वोटेक ईवी इन्फ्रा के साथ इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग कारोबार में विस्तार देश में... ईवी बुनियादी ढांचे के परिदृश्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी