एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सर्वोटेक पावर सिस्टम्स का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 43 प्रतिशत घटकर 3.45 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सर्वोटेक पावर सिस्टम्स का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 43 प्रतिशत घटकर 3.45 करोड़ रुपये रहा।

जरुरी जानकारी | सर्वोटेक पावर सिस्टम्स का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 43 प्रतिशत घटकर 3.45 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 10 मई सर्वोटेक पावर सिस्टम्स का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 43 प्रतिशत घटकर 3.45 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही का शुद्ध लाभ 6.05 करोड़ रुपये था।

सर्वोटेक पावर सिस्टम्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 136.65 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 119.98 करोड़ रुपये थी। चौथी तिमाही में कुल व्यय 132 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 112.25 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में उसका शुद्ध लाभ 6.69 प्रतिशत बढ़कर 11.80 करोड़ रुपये रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).