एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सर्वोटेक पावर सिस्टम्स का पहली तिमाही का मुनाफा बढ़कर 4.48 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ नौ प्रतिशत बढ़कर 4.48 करोड़ रुपये हो गया।

जरुरी जानकारी | सर्वोटेक पावर सिस्टम्स का पहली तिमाही का मुनाफा बढ़कर 4.48 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 31 जुलाई सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ नौ प्रतिशत बढ़कर 4.48 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में उसका मुनाफा 4.10 करोड़ रुपये था।

कुल राजस्व सालाना आधार पर 79.81 करोड़ रुपये से बढ़कर 112.44 करोड़ रुपये हो गया।

एकल आधार पर कंपनी का मुनाफा 18 प्रतिशत बढ़कर 4.74 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में 4.04 करोड़ रुपये था। पहली तिमाही में राजस्व 43 प्रतिशत बढ़कर 97.75 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले साल समान तिमाही में 68.39 करोड़ रुपये था।

संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक रमन भाटिया ने कहा, ‘‘ हमने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। हम अपने बिक्री तथा विपणन प्रयासों का भी विस्तार कर रहे हैं। हम कंपनी के भविष्य को लेकर उत्साहित हैं...’’

एनएसई-सूचीबद्ध सर्वोटेक पावर सिस्टम्स इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जर, सौर समाधान तथा ‘पावर-बैकअप’ समाधानों की अग्रणी विनिर्माता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).