खेल की खबरें | सेरेना बाहर, अजारेंका और ओसाका में होगा खिताबी मुकाबला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अजारेंका ने अपनी इस मजबूत प्रतिद्वंद्वी को 1-6, 6-3, 6-3 से हराकर 2013 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी। खिताबी मुकाबले में उनका सामना दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका से होगा जिन्होंने अमेरिका की जेनिफर ब्राडी को 7-6 (1), 3-6, 6-3 से पराजित किया।

अजारेंका ने अपनी इस मजबूत प्रतिद्वंद्वी को 1-6, 6-3, 6-3 से हराकर 2013 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी। खिताबी मुकाबले में उनका सामना दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका से होगा जिन्होंने अमेरिका की जेनिफर ब्राडी को 7-6 (1), 3-6, 6-3 से पराजित किया।

सेरेना के टखने में दर्द था और इस बीच उन्होंने ‘टाइम आउट’ भी लिया। अजारेंका ने पहला सेट आसानी से गंवाने के बावजूद धैर्य नहीं खोया और ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में 11 मुकाबलों में पहली बार सेरेना को शिकस्त देने में सफल रही।

यह भी पढ़े | CPL 2020: शाहरुख खान की टीम ट्रिबैगो नाइट राइडर्स ने जीता खिताब, बादशाह खान ने ऐसे दी बधाई.

अजारेंका ने बाद में कहा, ‘‘यहां पहुंचने में सात साल का समय लग गया। यह मेरा पसंदीदा नंबर है। फाइनल तक पहुंचने के लिये आपको सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हराना होता है और आज का दिन भी ऐसा ही था। ’’

अजारेंका ने 2013 और 2013 में आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था। इन दोनों वर्षों में वह यूएस ओपन के फाइनल में भी पहुंची थी लेकिन दोनों अवसरों पर सेरेना से पार पाने में नाकाम रही थी।

यह भी पढ़े | IPL 2020: पृथ्वी शॉ एक्ट्रेस प्राची सिंह को कर रहे हैं डेट? देखें उनकी कथित गर्लफ्रेंड की ये हॉट डांस Videos.

सेरेना ने जिस तरह से पहला सेट जीता उससे लग रहा था कि वह आसानी से लगातार तीसरी बार यहां फाइनल में जगह बनाने में सफल रहेगी लेकिन अजारेंका ने दूसरे सेट में लगातार पांच गेम जीते और फिर तीसरे सेट में 3-0 की बढ़त बनाकर अपनी मशहूर प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया।

अजारेंका ने बेहतरीन अंदाज में वापसी की। उन्होंने दूसरे सेट में 12 विनर्स लगाये और केवल एक गलती की। इसके बार तीसरे सेट में उन्होंने बेसलाइन पर अपनी विशेषज्ञता का शानदार नमूना पेश किया, विशेषकर उनके बैकहैंड का सेरेना के पास कोई जवाब नहीं था।

अब अजारेंका और ओसाका आमने सामने होंगी। ये दोनों खिलाड़ी पूर्व में नंबर एक रह चुकी हैं। अजारेंका इस जीत से अपने विजय अभियान को 11 जीत तक ले गयी है जबकि ओसाका ने भी लगातार दस मैच जीते हैं।

अजारेंका और ओसाका के बीच वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन का फाइनल भी खेला जाना था लेकिन जापानी खिलाड़ी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण खिताबी मुकाबले से हट गयी थी।

फ्लाशिंग मीडोज पर 2018 में सेरेना को हराकर खिताब जीतने वाली ओसाका ने फाइनल में पहुंचने के बाद कहा, ‘‘यह मेरे लिये काफी मायने रखता है। मैं न्यूयार्क को अपना दूसरा घर जैसा मानती हूं। ’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस