खेल की खबरें | सेरेना जोरदार वापसी के साथ चौथे दौर में, स्टीफंस को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सेरेना पर 22 साल पहले अमेरिकी ओपन में पदार्पण के बाद इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से सबसे जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन छह बार की इस पूर्व चैंपियन ने अंतिम 12 में से 10 गेम जीतकर हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी स्टीफंस को 2-6, 6-2, 6-2 से हराकर फ्लशिंग मिडोज से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

सेरेना पर 22 साल पहले अमेरिकी ओपन में पदार्पण के बाद इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से सबसे जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन छह बार की इस पूर्व चैंपियन ने अंतिम 12 में से 10 गेम जीतकर हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी स्टीफंस को 2-6, 6-2, 6-2 से हराकर फ्लशिंग मिडोज से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

शनिवार को मैच के दौरान दर्शकों के बीच सेरेना की तीन साल की बेटी ओलंपिया भी मौजूद थी। मास्क पहनकर अपने पिता की गोद में बैठी हुई ओलंपिया ने जीत के बाद अपनी मां की तरफ हाथ लहराए। सेरेना ने भी लॉकर रूम की तरफ लौटते हुए अपनी बेटी को देखकर हाथ लहराया।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल के लिए नहीं मिली एनओसी.

अगले दौर में सेरेना का सामना यूनान की मारिया सकारी से होगा जिन्होंने अमेरिकी की 19 साल की अमांडा एनिसिमोवा को 6-3, 6-1 से हराया।

सेरेना ने मैच के बाद कहा, ‘‘उम्मीद करती हूं कि उसने अपनी मां को चुनौती देते हुए देखा होगा।’’

यह भी पढ़े | अस्पताल में भर्ती MS Dhoni के मेंटॉर Deval Sahay की हालत में सुधार.

अपनी दमदार सर्विस के लिए मशहूर सेरेना ने इस दौरान 12 ऐस लगाए।

सेरेना के खिलाफ सात मैचों में छठी शिकस्त झेलने वाली 2017 अमेरिकी ओपन की चैंपियन स्टीफंस ने कहा, ‘‘उसने काफी बेहतर सर्विस की। बेशक वह खेल में सबसे अच्छी सर्विस करने वाली खिलाड़ियों में से एक है। उसकी सर्विस को पढ़ना काफी मुश्किल होता है।’’

सेरेना पर एक समय हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए अंतिम 12 से 10 गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दिन के अन्य मुकाबलों में 16वीं वरीय एलिस मर्टेन्स, 20वीं वरीय कैरोलिन मुकोवा और स्वेताना पिरोनकोवा भी चौथे दौर में जगह बनाने में सफल रहीं। स्वेताना ने उलटफेर करते हुए 18वीं वरीय डोना वेकिच को 6-4, 6-1 से हराया।

पुरुष वर्ग में 2019 के उप विजेता डेनिल मेदवेदेव और एक साल पहले सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले छठे वरीय मतियो बेरेटनी ने जीत दर्ज की। 10वें नंबर के खिलाड़ी एंड्रे रूबलोव, 15वें वरीय फेलिक्स आगर एलिसिम, 21वें वरीय एलेक्स डि मिनोर और वासेक पोसपिसिल ने भी चौथे दौर में प्रवेश किया।

पोसपिसिल ने आठवें वरीय रोबर्टो बातिस्ता आगुत को 7-5, 2-6, 4-6, 6-3, 6-2 से हराया। वह अगले दौर में डि मिनोर से भिड़ेंगे जिन्होंने 11वें वरीय कारेन खचानोव को 6-4, 0-6, 4-6, 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट