एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तीन सितंबर : हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वाईएसआर के नाम से प्रसिद्ध आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. येदुगुड़ी संदिंती राजशेखर रेड्डी का शव 2009 में तीन सितंबर के दिन ही मिला था। उन्हें लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर दो सितंबर को नल्लामल्ला के जंगलों में लापता हो गया था और अगले दिन तीन सितंबर को कुर्नूल से कुछ दूरी पर स्थित रूद्रकोंडा की पहाड़ी पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला।

देश की खबरें | तीन सितंबर : हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री का शव मिला

नयी दिल्ली, तीन सितंबर वाईएसआर के नाम से प्रसिद्ध आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. येदुगुड़ी संदिंती राजशेखर रेड्डी का शव 2009 में तीन सितंबर के दिन ही मिला था। उन्हें लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर दो सितंबर को नल्लामल्ला के जंगलों में लापता हो गया था और अगले दिन तीन सितंबर को कुर्नूल से कुछ दूरी पर स्थित रूद्रकोंडा की पहाड़ी पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला।

रेड्डी के साथ हेलीकॉप्टर से जा रहे चार अन्य लोगों की भी इस हादसे में मौत हो गई थी। माना जाता है कि उनके लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए भारत का सबसे बड़ा खोज अभियान चलाया गया, जिसमें वायुसेना के कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमान तथा थर्मल इमेजिंग प्रणाली से लैस सुखोई-30 एमकेआई विमान भी शामिल थे। इसके साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भी उपग्रह चित्रों के जरिये इस अभियान में मदद की। अभियान के लिए केंद्र ने सीआरपीएफ के पांच हजार कर्मियों को भेजा था और जंगल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ नक्सल रोधी बल ग्रेहाउंड्स को भी इस अभियान में लगाया गया था।

लगभग 24 घंटे के अभियान के बाद वायुसेना के एमआई-8 हेलीकॉप्टर ने दुर्घनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के मलबे का पता लगाया। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने और इसमें सवार रेड्डी सहित सभी पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि की।

देश-दुनिया के इतिहास में तीन सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :

1767 : कर्नल स्मिथ की सेना ने चंगमा की लड़ाई में निजाम और हैदर अली की संयुक्त सेना को हराया।

1833 : अमेरिका में बेंजामिन एचडे ने पहला अखबार ‘न्यूयॉर्क सन’ शुरू किया।

1943 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।

1950 : एमीलियो नीनो फरिना पहले एफ1 वर्ल्‍ड चैपिंयन बने।

1971 : कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1984 : दक्षिण फिलीपीन में भयानक तूफान में लगभग 1300 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल।

1998 : नेल्सन मंडेला ने गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाया, तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति जताई।

2003 : पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर राजद्रोह का मुकदमा चलाने का फैसला किया।

2006 : भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2007 : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और उनके पुत्र अराफात रहमान भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार।

2007 : चीन के झिंगजियांग प्रांत में चीनी और जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने एक जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।

2008 : राजेंद्र कुमार पचौरी एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अंतर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) के प्रमुख चुने गए।

2014 : भारत और पाकिस्तान में एक साथ आई बाढ़ में दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत।

2020 : भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 राइफल भारत में बनाने के लिए एक बड़े समझौते को अंतिम रूप दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).