देश की खबरें | विभिन्न उद्यम इकाइयों को अलग-अलग सूचीबद्ध करने पर हो रहा विचार : वेदांता चेयरमैन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खनन दिग्गज अनिल अग्रवाल ने कहा है कि उनके समूह की प्रमुख कंपनी वेदांता लिमिटेड शेयरधारक मूल्य को खोलने के लिए एल्युमीनियम, लोहा और इस्पात, और तेल एवं गैस जैसे सभी या कुछ व्यवसायों को अलग करने और उन्हें अलग से सूचीबद्ध करने पर विचार कर रही है।
नयी दिल्ली, 25 अगस्त खनन दिग्गज अनिल अग्रवाल ने कहा है कि उनके समूह की प्रमुख कंपनी वेदांता लिमिटेड शेयरधारक मूल्य को खोलने के लिए एल्युमीनियम, लोहा और इस्पात, और तेल एवं गैस जैसे सभी या कुछ व्यवसायों को अलग करने और उन्हें अलग से सूचीबद्ध करने पर विचार कर रही है।
लंदन स्थित मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज विविध खनन समूह वेदांता लिमिटेड की होल्डिंग कंपनी बनी रहेगी। कुछ या सभी व्यवसाय समानांतर रूप से स्वतंत्र, सूचीबद्ध कंपनियों के रूप में संचालित होंगे।
वेदांता के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने शेयरधारकों को एक वीडियो संदेश में कहा कि कंपनी की तेल और गैस, धातु और खनन क्षेत्र में उपस्थिति है, और विभिन्न व्यवसायों को अलग से सूचीबद्ध करने से उन्हें कई गुना वृद्धि करने में मदद करेगी।
उन्होंने कहा, “इसका मतलब है कि अगर आपके पास वेदांता लिमिटेड का एक शेयर है, तो आपके पास अन्य (अलग हुई) कंपनियों के कई शेयर होंगे।”
अब वह व्यवसायों को अलग-अलग सूचीबद्ध करने के लिए शेयरधारक और हितधारकों की प्रतिक्रिया मांग रहे हैं।
फिलहाल ये सभी व्यवसाय वेदांता लिमिटेड के अंतर्गत आते हैं।
विनिवेश से उन्हें मुख्य व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित रखने में मदद मिलेगी। साथ ही, इससे निवेशकों को अपनी पसंद के क्षेत्रों और कंपनियों में निवेश करने का अवसर मिलेगा।
हालांकि उन्होंने निर्णय के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)