विदेश की खबरें | सियोल के उप रक्षा मंत्री ने उत्तर कोरिया से सहयोग का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उप रक्षा मंत्री पार्क जे-मिन ने एसोसिएटेड प्रेस को दिए साक्षात्कार में कहा कि हवाई क्षेत्र, भूमि और समुद्री सीमाओं पर संघर्ष को रोकने के लिए किया गया समझौता दोनों देशों के बीच स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण रहा है क्योंकि उनके संबंध हाल के महीनों में खराब हुए हैं।

उप रक्षा मंत्री पार्क जे-मिन ने एसोसिएटेड प्रेस को दिए साक्षात्कार में कहा कि हवाई क्षेत्र, भूमि और समुद्री सीमाओं पर संघर्ष को रोकने के लिए किया गया समझौता दोनों देशों के बीच स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण रहा है क्योंकि उनके संबंध हाल के महीनों में खराब हुए हैं।

दोनों के बीच हालांकि कोई बड़ी झड़प नहीं हुई है जबकि उत्तर कोरिया ने समझौते के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों से पीछे हटना शुरू कर दिया है।

वर्ष 2019 में तत्कालीन ट्रंप प्रशासन के साथ अपनी परमाणु कूटनीति में विफलता के बाद से उत्तर कोरिया ने दक्षिण के साथ सभी सहयोग को रोक दिया है और अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अंतर-कोरियाई सैन्य समझौते को रद्द करने की धमकी दी है।

पार्क ने कहा, हालांकि यह नेताओं और राजनयिकों पर निर्भर करेगा कि वे उत्तर कोरिया को एक अलग दिशा में जाने के लिए राजी करें। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया की सेना अंतर-कोरियाई सैन्य सहयोग के साथ आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पार्क ने कहा, '' हमें पूरी उम्मीद है कि उत्तर कोरिया संयुक्त सैन्य समिति बनाने के हमारे आह्वान पर प्रतिक्रिया देगा।''

एपी शफीक प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी