जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 420 अंक मजबूत, पहली तिमाही के बेहतर नतीजों के बाद इन्फोसिस का शेयर 10 प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इन्फोसिस के शेयर में जोरदार बढ़त से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स में 420 अंक का उछाल आया। हालांकि, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच वैश्विक बाजारों में बिकवाली का दबाव रहा।

मुंबई, 16 जुलाई इन्फोसिस के शेयर में जोरदार बढ़त से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स में 420 अंक का उछाल आया। हालांकि, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच वैश्विक बाजारों में बिकवाली का दबाव रहा।

बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 419.87 अंक या 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,471.68 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पुणे की येरवडा जेल से 5 कैदी फरार, अस्थायी जेल की खिड़की की सलाखें तोड़कर भागे.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.75 अंक या 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,739.95 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। इन्फोसिस का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ उम्मीद से बेहतर रहा है। वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 12.4 प्रतिशत बढ़कर 4,272 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे कंपनी का शेयर 9.56 प्रतिशत चढ़ गया।

यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.

महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर भी 3.81 प्रतिशत तक के लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, आईटीसी, एनटीपीसी, पावरग्रिड, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 2.54 प्रतिशत तक टूट गए।

कारोबारियों ने कहा कि इन्फोसिस की अगुवाई में आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। हालांकि, चीन के बाजारों में बिकवाली और कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा।

चीन का शंघाई कम्पोजिट 4.50 प्रतिशत टूट गया। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार 2020 की दूसरी तिमाही में चीन की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 3.2 प्रतिशत रही है। हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भी गिरावट में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के बावजूद आईटी समूह सूचकांक में विशेषरूप से इन्फोसिस के बेहतर प्रदर्शन से भारतीय बाजारों ने लाभ दर्ज किया।’’

नायर ने कहा, ‘‘जमीनी वास्तविकता अब भी वही है। वायरस संक्रमण और भू राजनीतिक तनाव की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता कायम है। निवेशकों की निगाह विशेष शेयरों पर रहेगी। तिमाही नतीजों और कंपनियों की टिप्प्णी पर भी बाजार नजर रखेगा।’’

बीएसई मिडकैप में 0.71 प्रतिशत का लाभ रहा। बीएसई स्मॉलकैप 0.13 प्रतिशत टूट गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.71 प्रतिशत टूटकर 43.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 75.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दुनियाभर में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1.35 करोड़ पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोविड-19 के मामले 9.68 लाख पर पहुंच गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इटली के कप्तान हैरी मनेंटी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिनेत्री सोनम पंडित का वीडियो वायरल; इंटरनेट पर मची धूम, 'मेरे साई' फेम एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

Sarla Maheshwari Dies: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी नहीं रहीं, 71 साल की उम्र में दिल्ली में निधन; लोगों ने जताया दुख

\