एजेंसी न्यूज

Sensex Update Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक फिसला, निफ्टी 18,100 से नीचे

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बावजूद इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक गिर गया.

Sensex Update Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक फिसला, निफ्टी 18,100 से नीचे
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 25 अक्टूबर: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बावजूद इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक गिर गया.यह भी पढ़े:Sensex Update Today: सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर पहली बार 61 हजार के पार, निफ्टी 18,338 से आगे निकला

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक बढ़त के साथ खुला, हालांकि ये तेजी बरकरार नहीं रह सकी और सेंसेक्स शुरुआती सौदों में 114.93 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,706.69 पर था. इसी तरह निफ्टी 58.55 अंक या 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 18,056.35 पर कारोबार कर रहा था.

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट एशियन पेंट्स में हुई. इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और बजाज ऑटो भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे.दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक में अच्छे नतीजों के चलते आठ फीसदी का उछाल आया.  एक्सिस बैंक, एमएंडएम और एनटीपीसी भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.

पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 101.88 अंक या 0.17 प्रतिशत गिरकर 60,821.62 पर और व्यापक एनएसई निफ्टी 63.20 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,114.90 पर बंद हुआ था.शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,697.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत बढ़कर 85.31 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2021 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).