जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में चढ़ने के बाद फिसला सेंसेक्स
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच विदेशी निवेशकों के प्रवाह से सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मजबूत रुख के साथ खुला। लेकिन बाद में इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
मुंबई, 14 नवंबर वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच विदेशी निवेशकों के प्रवाह से सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मजबूत रुख के साथ खुला। लेकिन बाद में इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 92.98 अंक चढ़कर 61,888.02 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.4 अंक की बढ़त के साथ 18,394.10 अंक पर पहुंच गया।
हालांकि, उसके बाद उतार-चढ़ाव कायम हो या। सेंसेक्स बाद में 35.7 अंक के नुकसान से 61,759.34 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 12.30 अंक के मामूली लाभ के साथ 18,362 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट लाभ में थे।
वहीं डॉ. रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी के शेयर नुकसान में थे।
शुक्रवार को सेंसेक्स 1,181.34 अंक या 1.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,795.04 अंक पर बंद हुअ था। वहीं निफ्टी 321.50 अंक या 1.78 प्रतिशत के लाभ से 18,349.70 अंक पर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2022 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

