एजेंसी न्यूज

Sensex Update: सेंसेक्स 550 अंक लुढ़का, निफ्टी 18,150 अंक से नीचे फिसला

रियल्टी, वाहन एवं धातु कंपनियों के शेयरों में हुए नुकसान और वैश्विक बाजारों में जारी बिकवाली दबाव के बीच सेंसेक्स मंगलवार को 554.05 अंक का गोता लगा गया बीएसई का तीस शेयरों का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 554.05 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 60,754.86 अंक पर आ गया.

Sensex Update: सेंसेक्स 550 अंक लुढ़का, निफ्टी 18,150 अंक से नीचे फिसला
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Photo Credits Wikimedia Commons)

मुंबई, 18 जनवरी : रियल्टी, वाहन एवं धातु कंपनियों के शेयरों में हुए नुकसान और वैश्विक बाजारों में जारी बिकवाली दबाव के बीच सेंसेक्स मंगलवार को 554.05 अंक का गोता लगा गया बीएसई का तीस शेयरों का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 554.05 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 60,754.86 अंक पर आ गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 195.05 अंक यानी 1.07 अंक की गिरावट के साथ 18,113.05 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति सुजुकी चार प्रतिशत घाटे के साथ सर्वाधिक नुकसान में रही. टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और एलएंडटी को भी खासा नुकसान उठाना पड़ा. क्षेत्रवार आधार पर बुनियादी सामग्री, दूरसंचार, वाहन, रियल्टी एवं धातु सूचकांकों में 2.76 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई. दूसरी तरफ एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, डॉ रेड्डीज, टाइटन और नेस्ले इंडिया के शेयर फायदे में रहे. यह भी पढ़ें : Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 135 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 18,350 के करीब

एशियाई बाजारों में हांगकांग, तोक्यो और सियोल नुकसान में रहे, जबकि शंघाई सकारात्मक स्तर पर बंद हुआ. यूरोपीय देशों के बाजारों में दोपहर के कारोबार के दौरान भारी बिकवाली का दबाव देखा गया. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.13 प्रतिशत बढ़कर 87.46 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया. शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 855.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2022 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).