एजेंसी न्यूज

Sensex Update: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंकों से अधिक चढ़ गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक में हुई लिवाली से बाजार को मजबूती मिली.

Sensex Update: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत
शेयर मार्केट (Photo Credit : Twitter)

मुंबई, 23 मार्च : सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंकों से अधिक चढ़ गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक में हुई लिवाली से बाजार को मजबूती मिली. तीस शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स ने पिछले दिवस की तेजी का सिलसिला कायम रखते हुए शुरुआती कारोबार में मजबूती दिखाई. सेंसेक्स 427.26 अंकों की बढ़त के साथ 58,416.56 अंक पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 126.9 अंकों की तेजी के साथ 17,442.40 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक शुरुआती कारोबार में लाभ में रहे. इसके उलट भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, मारुति सुजूकी इंडिया और इंफोसिस के शेयरों को शुरुआती नुकसान उठाना पड़ा. मंगलवार को सेंसेक्स 696.81 अंकों की तेजी के साथ 57,989.30 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी भी 197.90 अंक मजबूत होकर 17,315.50 अंक पर रहा था. यह भी पढ़ें : Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 850 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,000 के पार

एशिया के अन्य बाजारों में सोल, हांगकांग और टोक्यो के सूचकांक दोपहर के सत्र में बढ़त पर कारोबार कर रहे थे. वहीं शंघाई के बाजार में थोड़ी गिरावट देखी गई. अमेरिकी बाजार पिछले दिवस काफी हद तक बढ़त पर रहे थे. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.57 प्रतिशत बढ़कर 117.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 384.48 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).