एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 353 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,129.90 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयरों के लाभ में जाने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 353 अंक चढ़ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 353 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,129.90 पर

मुंबई, 26 मई वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयरों के लाभ में जाने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 353 अंक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 353.1 अंक चढ़कर 54,102.36 अंक पर पहुंच गया, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 104.1 अंक बढ़कर 16,129.90 अंक पर था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टेक महिंद्रा, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, मारुति, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और एम ऐंड एम लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, बुधवार को सेंसेक्स 303.35 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,749.26 अंक पर आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 99.35 अंक यानी 0.62 प्रतिशत फिसलकर 16,025.80 अंक पर बंद हुआ था।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई और तोक्यो लाभ में कारोबार कर रहे थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 114.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 1,803.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2022 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).