जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 132 अंक चढ़ा, बाद में गंवा दी बढ़त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 132 अंक की बढ़त दर्ज की, हालांकि उतार-चढ़ाव भरे माहौल में बाजार ने अपनी बढ़त गंवा दी।
मुंबई, 24 मई प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 132 अंक की बढ़त दर्ज की, हालांकि उतार-चढ़ाव भरे माहौल में बाजार ने अपनी बढ़त गंवा दी।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 132.18 अंक बढ़कर 54,420.79 अंक पर पहुंच गया, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 41.15 अंक बढ़कर 16,255.85 अंक पर था।
हालांकि, दोनों प्रमुख सूचकांकों को बाद में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा और खबर लिखे जाने तक वे लाल निशान में थे।
सेंसेक्स 91.51 अंक गिरकर 54,197.10 अंक पर और निफ्टी 50.20 अंक गिरकर 16,164.50 अंक पर था।
अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, शंघाई, सोल और तोक्यो में भी गिरावट का रुख था।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 फीसदी गिरकर 112.93 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

