जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक उछला, निफ्टी 10,100 के स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक घरेलू और वैश्विक संकेतों के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 500 अंकों से अधिक की तेजी हुई और इस दौरान एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज मजबूत के साथ कारोबार कर रहे थे।
मुंबई, तीन जून सकारात्मक घरेलू और वैश्विक संकेतों के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 500 अंकों से अधिक की तेजी हुई और इस दौरान एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज मजबूत के साथ कारोबार कर रहे थे।
कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की भारी आमद ने बाजार की धारणा को मजबूती दी।
यह भी पढ़े | Monsoon 2020: केरल में झमाझम बारिश, पूरे देश के लिए भी अच्छी खबर, जानें मानसून की बड़ी अपडेट.
सेंसेक्स 34,422.71 की ऊंचाई छूने के बाद 513.91 अंक या 1.52 प्रतिशत बढ़कर 34,339.44 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 164.40 अंक या 1.65 प्रतिशत बढ़कर 10,143.50 पर था।
सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा छह फीसदी चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक में भी तेजी देखने को मिली।
यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.
दूसरी ओर भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और एचयूएल में गिरावट देखने को मिली।
पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 522.01 अंक या 1.57 प्रतिशत बढ़कर 33,825.53 अंक पर, और एनएसई निफ्टी 152.95 अंक या 1.56 प्रतिशत बढ़कर 9,979.10 अंक पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 7,498.29 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

